फतेहपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक़ ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी द्वारा विधान सभा चुनाव निकट भविष्य में होने वाले हैं उसके लिए एक रणनीतिक महत्व को राजनीतिक और सामाजिक सुरक्षाके मुद्दों को धार देने के लिए अनुभवों और सामाजिक नेतृत्व की क्षमता में वृद्धि को उभारने के लिए पुराने संगठन को बहाल करने की निर्णय लिया गया है , इस निर्णय का स्वागत किया गया है।इसलिए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव सचिव जिला चेयरमैन और शहर चेयरमैन यथावत पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज, शहर चेयरमैन शकील अहमद , जिला उपाध्यक्ष अज़ीज़ अहमद, हाजी हलीम अंसारी, नफीस खान पूर्व शहर जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मोहसिन खान, मुनव्वर जाफरी, जिला अध्यक्ष सलीम खान शिक्षक प्रकोष्ठ, शहर जिला कांग्रेस कमेटी आरिफ मोहम्मद उर्फ गुड्डा, हाफिज फैजान फारूकी साहब ने स्वागत करते हुए निर्णय को सराहा है ।















