*मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सभी जनपदीय अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास*
*योग सप्ताह का फीता काटकर,दीप प्रज्ज्वलित कर व महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ*
*15 जून से 21 जून के बीच मनाया जाएगा योग सप्ताह*
फतेहपुर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का शुभारंभ : प्रातः 6:30 बजे गांधी पार्क में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। योग सप्ताह का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर,दीप प्रज्वलित कर व महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया सामूहिक योगाभ्यास में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे “योगः कर्मसु कौशलम्” – योग केवल अभ्यास नहीं, जीवन जीने की कला है के भाव से योग सप्ताह की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ने कहा की हर्ष का विषय है कि भारत सहित पूरे विश्व में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योग सप्ताह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा की “एक स्वस्थ शरीर, एक शांत मन” – यही योग का उपहार है। योग सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, एडीएम वित्त)राजस्व श्री विनय पांडे,पी डी डीआरडीए व अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।













