अब्दुल रहमान सिराज
लहरपुर। बहलोलपुर निवासी हाजी मोहम्मद इदरीस उर्फ “ब्बै आरा मशीन वाले” का मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लगभग 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हाजी मोहम्मद इदरीस पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से सांप झाड़ने की सेवा निःस्वार्थ भाव से करते थे और लहरपुर क्षेत्र में अपनी सामाजिक व धार्मिक सेवाओं के लिए काफी सम्मानित माने जाते थे। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इस दौरान प्रमुख रूप से हाजी जावेद अहमद चेयरमैन नगर पालिका लहरपुर, मोहम्मद हसीन खान, कारी इरशाद, मुफ्ती तारीख नदवी, मुफ्ती अब्दुल मोइद कासमी, मौलाना उसामा कासमी (जनरल सेक्रेटरी जमीयत उलेमा-ए-हिंद लहरपुर), हाफिज खुर्शीद, हाफिज जाकिर प्रधानाचार्य अरबिया काशीफुल उलूम, हाफिज अली मोहम्मद नाजिम मदरसा अरबिया काशीफुल उलूम, मुफ्ती फुजैल कासमी, हाफिज शाबान, हाफिज इरशाद, मौलाना मोहम्मद सिराज खान मीडिया इंचार्ज जमीयत उलेमा-ए-हिंद लहरपुर सीतापुर तथा मोहम्मद इजहार राईनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मरहूम को जंगल वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज उनके बेटे मौलाना मोहम्मद इमरान कासमी ने पढ़ाई।
क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।










