• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 8, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

ग्यारहवीं मोहर्रम पर सुपिद्ध चांदू मियां का ताजिया सुपुर्द-ए-खाक

News-Desk by News-Desk
July 7, 2025
in फतेहपुर
0
ग्यारहवीं मोहर्रम पर सुपिद्ध चांदू मियां का ताजिया सुपुर्द-ए-खाक

– दस मोहर्रम की देर रात अकीदतमंदों का उमड़ा सैलाब
– शांतिपूर्ण मोहर्रम समाप्त होने पर जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस
– फाटक के अंदर जाता चांदू मियां का ताजिया।
फतेहपुर। दस दिवसीय मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। अंतिम दिन सुप्रसिद्ध चांदू मियां का ताजिया सुपुर्द-ए-खाक हुआ। जिसमें अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। ताजिया व अलम जुलूसों में हमेंशा की तरह हिन्दू-मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला। मोहर्रम पर्व के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पर राईन समाज के चौधरी ने आभार जताया। जिले के कोने-कोने से अकीदतमंद ताजिए का दीदार करने के लिए शहर आये थे। जिससे शहर के अधिकतर मार्ग एवं गलियां लोगों से गुलजार रहीं। लाला बाजार में मेले जैसा माहौल रहा। घरेलू सामान के साथ-साथ महिलाओं की श्रृंगार संबंधित सामग्री एवं बच्चो के खिलौन तथा खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी रहीं। बाहर से आने वाली महिलाओं ने जहां दुकानों से खरीदारी की। वहीं बच्चो ने मनपसंद खिलौने खरीदे साथ ही लोगों ने खाद्य पदार्थो की दुकानों में सजे पकवानों का लुत्फ उठाया। मोहर्रम पर्व दस दिनों तक मनाया जाता है जो चांद देखने के बाद शुरू हो जाता है। हर दिन अलग-अलग स्थान से ताजिया उठाये जाते है। पांच तारीख से यह पर्व अपने शबाब पर पहुंचने लगता है क्योकि पांचवीं को अलम जुलूस में शहर भर के अलम शामिल होते है और छठवीं मोहर्रम को छह ताजियों का मिलाप होता है। सातवीं को पलंग जुलूस उठता है। आठवीं को सभी ताजिया अपने-अपने इमामबाड़े पर रखे होते है। ताजियों पर मन्नतें भी मानी जाती है और जिनकी मन्नतें पूरी हो जाती है वह चढावा भी चढाते है। चढावा चढाने का सिलसिला यूं तो आठवीं से ही शुरू हो जाता है लेकिन नवीं को यह सिलसिला देखते ही बनता है क्योकि 9 वीं से मुख्य ताजिया उठते है। जिसमें चांदू मियां का प्रसिद्ध ताजिया शामिल रहता है। चांदू मियां का ताजिया सहित सभी ताजिया लगभग अर्द्धरात्रि से उठाये गये। जो अपने कदीमी रास्तों से घूमते हुए भोर के समय मुस्लिम इंटर कालेज पहुचें। चांदू मियां को छोड़कर सभी ताजिया देर रात ठंडे कर दिये गये। चांदू मिया का ताजिया सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे तकिया चांद शाह स्थित इमामबाड़े पहुंचा जहां नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हर दिन की अपेक्षा अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतेजाम किये गये थे। ताजिये के साथ-साथ पुलिस बल चलता रहा।

अकीदतमंदों की भीड़ के टूटे रिकार्ड
फतेहपुर। इस बार मोहर्रम पर्व में पहली ही तारीख से अकीदतमंदों की भीड़ सड़कों पर दिखने लगी थी। जैसे-जैसे पर्व की तारीख आगे बढ़ी तो अकीदतमंदों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। दस मोहर्रम की सुबह से ही शहर के प्रत्येक मार्ग पर भीड़ देखी गई। शहर के आबूनगर इलाके में भी ताजियों का मिलाप भारी भीड़ के बीच हुआ। उधर पीरनपुर इलाके में भी पैर रखने की जगह नहीं रही। साथ ही ग्यारह मोहर्रम को चांदू मियां का ताजिया जब अपने इमामबाड़े पर पहुंचा तो अपार जनसैलाब के बीच ताजिये के फूल सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस वर्ष भीड़ ने अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ डाले। चांदू मियां का ताजिया सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद भीड़ एकाएक लाला बाजार की ओर चल पड़ी। जहां हलवा समेत अन्य सामग्री की लगी दुकानों पर जमकर बिक्री हुई।

READ ALSO

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

Tags: #ChanduMiyaaTaziya#GyarhvinMoharram#MoharramProcession#TaziyaFinalRites#TributeToMartyrs

Related Posts

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल
फतेहपुर

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

September 6, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी
फतेहपुर

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

September 6, 2026
राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव
फतेहपुर

राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

September 6, 2026
शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
फतेहपुर

शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

September 6, 2026
रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान
फतेहपुर

रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

September 6, 2026
बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील
फतेहपुर

बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

September 6, 2026
Next Post
समय से पहले चांदू मिया के ताजिया को सुपुर्दे खाक करने पर भड़के लोग

समय से पहले चांदू मिया के ताजिया को सुपुर्दे खाक करने पर भड़के लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

477186
Total Visitors
352
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)