फतेहपुर। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि हजारों करोड़ का दान करके भारत राष्ट्र की सेवा करने वाले , जे. पी. ग्रुप की कम्पनीयों की सैंकड़ो करोड़ों से अधिक नीलामी लगाने वाले , अपनी कम्पनी के शेयर धारकों व सरकार को अत्यधिक लाभांश देने वाले वेदांता ग्रुप के उदार महान उद्यमी अनिल अग्रवाल जी के यहां इड़ी के छापे बी जे पी सरकार के इशारे पर नीलामी में हुए घोटाले को उजागर करने के कारण विद्वेष प्रतिशोध की दुराशयता से पड़े हैं. बी जेपी सरकार इतनी असंवेदनशील है कि देश के विकास व समाज को मदद देनेवाले व्यक्ति को भी सरकारी एजेंसी का दुरूपयोग करके प्रताड़ित इसलिए कर रही है चूंकि अडानी के नीलामी घोटाले को उजागर करने व नीलामी में भ्र्ष्टाचार करके सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिये अनिल अग्रवाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।















