• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, September 9, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

केन्द्र/राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाये*।

News-Desk by News-Desk
June 4, 2026
in फतेहपुर
0
केन्द्र/राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाये*।

*आमजनमानस की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय*।

*सभी अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक बार क्षेत्र का भ्रमण अवश्य करें*।

READ ALSO

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

*आंधी–तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत पोलो/तारो को जल्द से जल्द दुरुस्त कराते हुए निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय*।

फतेहपुर : विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मा0 प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार)उ0प्र0 सरकार, श्री अजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कानून व्यवस्था, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस, मा0 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायते, महिला सशक्तिकरण, यातायात, सी0सी0 टीम चिन्हित थानों की, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, स्वरोजगार योजना (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना, व्यावसायिक शिक्षा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,राज्य स्तरीय कौशल विकास वित्त पोषित योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, प्रोजेक्ट प्रवीण, ई–श्रम पंजीयन, गौवंशों, परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना, पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन, अन्नपूर्णा भवन, खेल का मैदान, सामुदायिक शौचालयों की प्रगति, पंचायत भवनों की प्रगति, डिजिटल लाइब्रेरी, ग्राम चौपाल के आयोजन के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण/शहरी), मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पुष्टाहार वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन/निर्माण संबंधी, उर्वरकों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना (सोलर पम्प), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गेहूं क्रय केंद्र, साफ सफाई का निरीक्षण एवं मालिन बस्तियों का भ्रमण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, चार लेन व दो लेन से सड़को को जोड़ने व गड्ढामुक्त, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों, आईटीआई, कर करेतर एवं राजस्व संग्रह, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, बैंकर्स, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्थानीय पर्यटन विकास की संभावना, विद्युत आपूर्ति, रेशम विकास विभाग, प्रोजेक्ट अलंकार योजनांतर्गत,टेबलेट वितरण, स्मार्ट फोन का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि से संबंधित योजनाओ पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही योजनाओ की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशानुरूप किया जा रहा है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए उनका फीड बैक भी लिया जाय। सभी अधिकारीगण सप्ताह में एक बार क्षेत्र भ्रमण अवश्य करें और जनता से मुखातिब होकर योजनाओं को धरातल पर सही रूप से उतारा जाय, ताकि योजनाओं की मूल सार्थकता सिद्ध हो सके और जो समस्याएं हो उनका निराकरण भी करे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों/पंचायत भवनों का निरीक्षण कर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित कराए । उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि धान की अधिक पैदावार वाले क्षेत्रों की समितियों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जिससे कि सुगमता के साथ किसानों में वितरण हो सके। उन्होंने कहा कि वित्त पोषित योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराते हुए बैंकों से ऋण का वितरण कराए साथ ही यह ध्यान रखें कि जो आवेदन निरस्त किए जाएं उनमें स्पष्ट कारण अवश्य दर्शाया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जाय, के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराए। सरकार की जन कल्याणकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार –प्रसार कराया जाय। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराए साथ ही जलजीवन के जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, साथ ही पूर्ण परियोजनाओं की सूचना विधानसभावार मा0 जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मलाका में बने एमआरएफ सेन्टर के पास नहर में पानी नहीं आ रहा है कि जांच कराते हुए पानी की व्यवस्था कराई जाय ताकि क्षेत्रीय किसान लाभान्वित हो सके। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि आये प्राकृतिक आपदा में टूटे/क्षतिग्रस्त विद्युत पोलो/लाइनों को जल्द से जल्द सही कराते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण का धरातल में क्रास वेरिफिकेशन कराए और शासन की मंशा के अनुरूप छात्र/छात्राओं को लाभ मिल सके।
मा0 क्षेत्रीय विधायकगणों से समय–समय पर संपर्क करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की यथास्थिति से अवगत कराते रहे एवं उनके क्षेत्र में नए कार्यों के प्रस्तावो में उनकी सहमति अवश्य लिया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता से करे ताकि सरकार की मंशानुरूप विकास कार्य हो सके। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने मा0 प्रभारी मंत्री जी को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिए गए निर्देशों का विभागो द्वारा अक्षरशः पालन कराया जायेगा।
जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने मा0 प्रभारी मंत्री जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह, मा0 विधायक बिन्दकी श्री जय कुमार जैकी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी,उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल
फतेहपुर

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

September 6, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी
फतेहपुर

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

September 6, 2026
राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव
फतेहपुर

राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

September 6, 2026
शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
फतेहपुर

शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

September 6, 2026
रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान
फतेहपुर

रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

September 6, 2026
बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील
फतेहपुर

बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

September 6, 2026
Next Post
बाढ़ से जन व पशु हानि न होने पाए जिलाधिकारी

बाढ़ से जन व पशु हानि न होने पाए जिलाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

479280
Total Visitors
572
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)