जहानाबाद : युवती को प्रेम जाल में फंसा कर ले जाने वाले अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि घनश्यामपुर निवासी शिवा उसकी पुत्री को प्रेम जाल में फंसाकर ले गया है, बुधवार को मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि शिवा सरकारी बस स्टैंड में कहीं जाने की फिराक में खड़ा है सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक विकास कन्नौजिया ने युवती के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि धारा 87 बी एन एस की बढ़ोतरी कर युवक को न्यायालय भेजा गया है















