लखीमपुर खीरी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। अलग-अलग पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालयीन मामलों में वारंटी चल रहे आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेन्द्र पुत्र मेवालाल व राकेश कुमार पुत्र जगदेव निवासी सेहरुआ, देशराज वर्मा पुत्र झब्बूलाल निवासी कौरैय्यापुरवा, अभिषेक उर्फ लक्की वर्मा पुत्र स्वर्गीय विनोद कारीगर निवासी डोडा कॉलोनी नौरंगाबाद, दीपेन्द्र विक्रम सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांधीनगर देवकली रोड, अशोक पुत्र शत्रोहनलाल निवासी बालूडीह, मोहम्मदीन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी महेवागंज तथा शिवराज जायसवाल पुत्र गनेशी प्रसाद निवासी पासा कॉम्प्लेक्स थरवरनगंज शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी अभियुक्त अलग-अलग न्यायालयीन मामलों में वारंटी थे और उनके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियान को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार कनौजिया, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, गौरव कुमार, भारत सिंह तोमर, शिल्पी शुक्ला, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकुश कुमार, प्रतिपाल सिंह, आरक्षी आशीष, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, आरक्षी गौतम बुद्ध, कांस्टेबल विकास कुमार, आरक्षी पुष्पराज, आरक्षी अखिलेश, कांस्टेबल जागिन्दर सिंह तथा राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ फरार, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।















