संवाददाता मोहम्मद कमर
लखीमपुर खीरी | जनपद लखीमपुर खीरी के कमलापुरी गांव में आयोजित भंडारे में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वयं पूड़ियां तलकर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करते हुए गरीबों में कपड़ों का वितरण किया तथा एक जरूरतमंद बिटिया की शादी के लिए ₹51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया गया। रेहान खान ने कहा कि जनता आने वाले चुनाव में काम और विकास के आधार पर निर्णय लेगी।















