कानपुर देहात। एजुकेशन प्रोत्साहन समिति ढिकची के संस्थापक दीपक भाई पटेल के पिता रामाधार कटियार की पांचवीं पुण्यतिथि पर एम.एन.पी. हाई स्कूल, सिकंदरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सुदामा प्रसाद अकेला ने की। इस अवसर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कटियार एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश कटियार उपस्थित रहे। शिविर में आए महिलाओं में गीता भारती, पूनम कटियार, रंजीदा बबिता कटियार को सम्मानित भी किया गया। वही समिति के द्वारा पांच छात्रों में राजनंदनी, नेहा, अनम, कासिम खान, प्रांसी की एक माह का शुल्क एवं पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया और सभी को पुरस्कृत किया । और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि इससे लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा मिलती है। उन्होंने शिक्षा संस्थानों द्वारा समाज सेवा के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में एजुकेशन प्रोत्साहन समिति एवं एम.एन.पी. हाई स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ ने सभी चिकित्सकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। सुरेन्द्र कटियार एवं शकुंतला ने याद में एक पेड़ रामाधार कटियार के नाम लगाया। इस मौके पर डॉ बीएस कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल के डॉ अंसुल प्रताप, ने बताया कि 65 मरीजों का पंजीकरण किया गया जिसमें 14 छात्र एवं 51 में महिला व पुरुष की जॉच कर निशुल्क दवा दी गई एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रबल गुप्ता ने 19 मरीजों में आंखों की जांच की सलोनी एवं बबलू अंसारी मौजूद रहे।















