लखीमपुर खीरी: पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित विवाह समारोहों में पहुंचकर 50 से अधिक बेटियों के विवाह में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा कुल 3,50,000 रुपये (तीन लाख पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक श्री साहनी नगर पंचायत भीरा के साथ-साथ निषादनगर घोला, सरवननगर घोला, लालपुर ढाका, बालपुर कृष्णानगर, भानपुर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, हट्टी टांडा, पसियापुर ग्रांट नं. 10, पहाड़नगर, असौवा, संसारपुर, कुकहपुर, छेदीपुर थरवरनपुर, कलीमपुर ग्रांट नं. 11, उदयपुर ग्रांट नं. 11, दुलारेपुर ग्रांट नं. 10, कोठीपुर ग्रांट नं. 10, छेदीपुर, पटिहन, लगदहन, मटेहिया, पसियापुर (भीरा), भवानीपुर, कमलापुरी, मलिनिया, नौगवां एवं मझगई सहित कई स्थानों पर पहुंचे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बेटियों का विवाह एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है और समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी होना उनका कर्तव्य है और वह आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।















