• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, August 30, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

News-Desk by News-Desk
May 29, 2026
in लखीमपुर खीरी
0
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश
  • 11 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 4445 अभ्यर्थी

✍️ अभिनंदन मोर्चा
संवाददाता: मोहम्मद कमर

लखीमपुर खीरी 29 मई। उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-27 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4445 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा के संबंध में जो भी मानक हैं, उनका पूरी तरह से पालन किया जाए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में फोटो-स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रानिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करें कि केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं प्रकाश, फर्नीचर, पानी, शौचालय आदि ठीक हों। कहीं कोई कमी हो तो समय रहते पूरा कर लें। डीएम ने निर्देशित किया कि परीक्षा में विघ्न डालने का प्रयास करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रवेश से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की तलाशी ली जाए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी को परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होगा। परीक्षा के दिन सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें। एएसपी पवन गौतम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या परीक्षा में व्यवधान डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

11 केंद्रों पर दो पाली में होगी प्रवेश परीक्षा: परीक्षा के जिला समन्वयक वाईडी कॉलेज प्राचार्य डॉ हेमंत पाल ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 11 केंद्रों पर दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से सायं पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दो पेपर अलग-अलग पाली में देने होंगे। इस प्रवेश परीक्षा में 4445 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय पर अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इण्टर कालेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, गुरुनानक इण्टर कालेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इनकी रही मौजूदगी: बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आए हुए प्रतिनिधि, जिला समन्वयक डॉ हेमंत पाल,
उप नोडल अधिकारी डॉ एसपी शुक्ल, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, सभी केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र पर्यवेक्षक, केंद्र प्रभारी, नोडल समन्वयक व अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।

Related Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी
लखीमपुर खीरी

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

August 16, 2026
पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

August 9, 2026
अपराधियों पर खीरी पुलिस का शिकंजा, अभियान चलाकर 51 वारंटी-वांछित गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

अपराधियों पर खीरी पुलिस का शिकंजा, अभियान चलाकर 51 वारंटी-वांछित गिरफ्तार

August 7, 2026
लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए 8 अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए 8 अभियुक्त गिरफ्तार

August 7, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न
लखीमपुर खीरी

कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न

June 23, 2026
खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी

खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

June 22, 2026
Next Post
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

469424
Total Visitors
700
Visitors Today

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी August 16, 2026
  • जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे रिजिजू: बोले- विपक्ष को सुनना होगा, चर्चा से भाग नहीं सकते August 10, 2026
  • लखनऊ में मजदूरों का थाली बजाकर प्रदर्शन, जनभवन कूच से पहले पुलिस ने रोका; कल्याण बोर्ड की मांग August 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)