अभिनन्दन मोर्चा
लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थाना मैलानी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना मैलानी में दिनांक 28 मई 2026 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 87/137(2)/352/115(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त पवित्र विश्वास पुत्र शीवू विश्वास, निवासी ग्राम बंगाली कॉलोनी, थाना मैलानी, जिला खीरी को शुक्रवार 29 मई 2026 को हंसपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की आयु लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— उपनिरीक्षक हिमांशु , कांस्टेबल नितिन महिला कांस्टेबल शिवानी शुक्ला थाना मैलानी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।














