• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 8, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

थारू समाज की बेटियों के साथ विधायक रोमी साहनी ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

News-Desk by News-Desk
June 5, 2026
in लखीमपुर खीरी
0
थारू समाज की बेटियों के साथ विधायक रोमी साहनी ने मनाया  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

अभिनंदन मोर्चा
संवाददाता: मोहम्मद कमर

पलिया, लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर पलिया विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने किया, जिसमें थारू समाज की बेटियों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सामाजिक समरसता, जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ मनाना था। इस अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने थारू समाज की बेटियों के बीच पहुंचकर उनके साथ केक काटा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं की सराहना करते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विधायक रोमी साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता मिली है तथा गरीब, किसान, युवा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए प्रेरणास्रोत है।

READ ALSO

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान थारू समाज की बेटियों को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनकी शिक्षा, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्हें प्रदेश के विकास का मजबूत नेतृत्व बताया। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और सफल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकता की भावना से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति समर्पण के संकल्प दिवस के रूप में मनाया। अंत में सभी ने प्रदेश की खुशहाली, विकास और सामाजिक सौहार्द की कामना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी
लखीमपुर खीरी

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

August 16, 2026
पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

August 9, 2026
अपराधियों पर खीरी पुलिस का शिकंजा, अभियान चलाकर 51 वारंटी-वांछित गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

अपराधियों पर खीरी पुलिस का शिकंजा, अभियान चलाकर 51 वारंटी-वांछित गिरफ्तार

August 7, 2026
लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए 8 अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए 8 अभियुक्त गिरफ्तार

August 7, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न
लखीमपुर खीरी

कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न

June 23, 2026
खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी

खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

June 22, 2026
Next Post
जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान

जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

September 5, 2026

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

476916
Total Visitors
82
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)