लहरपुर/सीतापुर। नगर क्षेत्र के ठठेरी टोला निवासी मौलाना सिराज खान बीते 27 फरवरी को उमरा अदा करने के लिए मक्का शरीफ गए थे। उमरा की पाक यात्रा सम्पन्न कर सकुशल वतन लौटने की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदार और दोस्त पहले से ही अमौसिया एयरपोर्ट, लखनऊ पहुँच गए, जहाँ फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। घर पहुँचने पर भी शुभचिंतकों का तांता लगा रहा और लोगों ने उन्हें उमरा की मुबारकबाद दी। मौलाना सिराज खान ने बताया कि मक्का जैसे पाक मुक़ाम पर पहुँचकर उन्होंने देश, प्रदेश और क्षेत्र में खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ की। इसके बाद अपने निजी निवास पर परिवार और दोस्तों के साथ रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अब्दुल रहमान, हाजी फहीम, अफसर हुसैन, सरताज, रियाजुद्दीन अंसारी, मास्टर जाबिर, आफताब, अतीक, हाफीजी, शहजाब, बब्लू, मुशीर अहमद, ऐहराज अली और रिजवान सहित कई लोग मौजूद रहे।















