जहानाबाद : कस्बे में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा मिनी ट्यूबवेल लगवा कर बिजली कनेक्शन के एस्टीमेट का पैसा लगभग 6 माह पूर्व जमा करने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन ना दिये जाने से नगर वासियों में रोष व्याप्त है, नगर में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा वर्ष 2025 में कस्बे के मोहल्ला बांधऊपर एक मिनी ट्यूबवेल लगवाया गया था जिसमें बिजली कनेक्शन लेने हेतु नगर पंचायत द्वारा बिजली विभाग में एस्टीमेट का पैसा भी जमा कर दिया गया था लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा मिनी ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया जिसके चलते मोहल्ले वालों को पीने के पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है इस संबंध में नगर पंचायत सभासद महेश चौरसिया ने एक लिखित शिकायती पत्र अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह को देकर शीघ्र कनेक्शन जुड़वाने की मांग की है, 33/11 उप संस्थान जहानाबाद के जे ई विनोद तोमर ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही थी दो से तीन दिनों में लाइन बनाकर कनेक्शन करा दिया जायेगा















