• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, June 17, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

नीट परीक्षा की तैयारियां तेज, सात केंद्रों पर 3366 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

News-Desk by News-Desk
June 16, 2026
in लखीमपुर खीरी
0
नीट परीक्षा की तैयारियां तेज, सात केंद्रों पर 3366 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

अभिनंदन मोर्चा
संवाददाता: मोहम्मद कमर

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली की ओर से आगामी 21 जून को आयोजित नेशनल इलिजिबिलिटि इंट्रेंस टेस्ट (नीट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 3366 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को एनटीए की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला समन्वयक (डीएलसीसी), प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय आशीष कुमार दीक्षित ने किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर एवं अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र के भीतर न जाने पाए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर लें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों को उनकी जिम्मेदारियों और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। निर्देश दिए कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी एवं बॉटनी विषयों से संबंधित किसी भी शिक्षक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे।

READ ALSO

मगरमच्छ के हमले में बालगोविंद का पैर क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवार की मदद को पहुंचे विधायक रोमी साहनी

सख्त पहरे में हुई जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा, 2271 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में बालगोविंद का पैर क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवार की मदद को पहुंचे विधायक रोमी साहनी
लखीमपुर खीरी

June 14, 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ने थाना खीरी का किया निरीक्षण, अभिलेखों और व्यवस्थाओं को परखा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
लखीमपुर खीरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ने थाना खीरी का किया निरीक्षण, अभिलेखों और व्यवस्थाओं को परखा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

June 13, 2026
मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग जल्द होगी क्रियाशील, डीएम ने कमियों पर दिखाई सख्ती
लखीमपुर खीरी

मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग जल्द होगी क्रियाशील, डीएम ने कमियों पर दिखाई सख्ती

June 13, 2026
मृतक सोनू के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, आर्थिक सहायता के साथ आवास व अन्य सुविधाएं दिलाने का दिया भरोसा
लखीमपुर खीरी

मृतक सोनू के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, आर्थिक सहायता के साथ आवास व अन्य सुविधाएं दिलाने का दिया भरोसा

June 12, 2026
वनरक्षक पर गंभीर आरोप, पीड़ित शिबू ने सुनाई आपबीती; निष्पक्ष जांच की उठी मांग
लखीमपुर खीरी

वनरक्षक पर गंभीर आरोप, पीड़ित शिबू ने सुनाई आपबीती; निष्पक्ष जांच की उठी मांग

June 11, 2026
Next Post
*मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियों व लंबित भुगतान को लेकर भड़का कर्मचारियों का आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

*मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियों व लंबित भुगतान को लेकर भड़का कर्मचारियों का आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

372755
Total Visitors
81
Visitors Today

Recent Posts

  • *नवागत बीएसए का शिक्षक संघ ने किया स्वागत, विद्यालय समय परिवर्तन की मांग उठाई* June 16, 2026
  • *एएसपी ने बिवांर थाने का किया औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर दिया जोर* June 16, 2026
  • भूमाफियाओ के खिलाफ जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के दिए निर्देश June 16, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)