• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, March 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

News-Desk by News-Desk
October 3, 2025
in सीतापुर
0
महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

सगीर अहमद संवाददाता बिसवां

बिसवां,सीतापुर। नगर के सेठ जय दयाल इंटर कॉलेज सभागार में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सशक्त कलमकार अर्शउद्दीन खान ‘रहबर प्रतापगढ़ी’, विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी उद्घोषक राहुल द्विवेदी ‘स्मित’, प्रधानाचार्य शकील अहमद अंसारी, बेबाक कवि संदीप मिश्र सरस, विख्यात चिकित्सक डॉ० मेराज अहमद सिद्दीकी को हिंदी दैनिक समाचार पत्र (सिराज टाइम्स) द्वारा माल्यार्पण,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने भी सहभागिता की जिसमें मो० अयान सलमानी, प्रांशू, कृष्णा शर्मा, गगनदीप सिंह, फैजू, हिमांशु को सिराज अहमद द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वाणी वंदना कवि आनंद खत्री, सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक विख्यात साहित्यकार संदीप मिश्र ‘सरस’ द्वारा किया गया। इस दौरान अर्शउद्दीन खान ‘रहबर प्रतापगढ़ी’ ने उपस्थित भारी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो महान नेताओं की जयंती पर आज हम सभी एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने हमारे देश की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित किया और हमें स्वतंत्रता, समानता, और न्याय के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। राहुल द्विवेदी स्मित ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने हमें बताया कि सच्चाई और न्याय के लिए लड़ने के लिए हमें हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए, बल्कि हमें अपने आत्मबल और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक एवं हिंदी दैनिक सिराज टाइम्स के सम्पादक की विशाल कार्यक्रम हेतु भूरी-भूरी प्रशंसा की। वृंदारक नाथ मिश्र ने कहा कि इस संगोष्ठी में, हमें इन दोनों महान नेताओं के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। हमें अपने देश की स्वतंत्रता और समृद्धि के लिए काम करना चाहिए और हमें इसके लिए सच्चाई, न्याय, और समानता के मूल्यों को अपनाना चाहिए। अजीत आर्य ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने हमें सादगी और ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हमें बताया कि एक सच्चे देशभक्त को सादगी और ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए और हमेशा देश के हितों को ध्यान में रखना चाहिए। गांधी जी ने हमें यह भी सिखाया कि हमें अपने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ना चाहिए, लेकिन हमें इसके लिए दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे शकील अहमद अंसारी ने कहा कि आइए, हम सभी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें और हमें अपने देश की सेवा में समर्पित करें। भव्य आयोजन के लिए सिराज टाइम्स के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक सिराज अहमद ने सभी के प्रति हृदय तल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ने देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर वहाजुद्दीन ग़ौरी सहित सैकड़ों साहित्यकार,कवि,लेखक,पत्रकार, महिलाएं, अधिवक्ता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

READ ALSO

*सामाजिक कार्यकर्ता हसीन अंसारी अयोध्या में सम्मानित*

सभी लोग अपना इलाज़ प्रशिक्षित डाक्टरों से ही कराए-सीएमओ

Tags: #Commemoration#GandhiJayanti#NationalLeaders#SeminarAndFelicitation#ShastriJayanti#TributeEvent

Related Posts

*सामाजिक कार्यकर्ता हसीन अंसारी अयोध्या में सम्मानित*
सीतापुर

*सामाजिक कार्यकर्ता हसीन अंसारी अयोध्या में सम्मानित*

November 15, 2025
सभी लोग अपना इलाज़ प्रशिक्षित डाक्टरों से ही कराए-सीएमओ
सीतापुर

सभी लोग अपना इलाज़ प्रशिक्षित डाक्टरों से ही कराए-सीएमओ

October 26, 2025
यूपीएससी में स्थान बनाने वाले फैजान सम्मानित
सीतापुर

यूपीएससी में स्थान बनाने वाले फैजान सम्मानित

October 23, 2025
*स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों का परीक्षण*
सीतापुर

*स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों का परीक्षण*

October 15, 2025
अकीदत के साथ मनाया गया सालाना उर्स
सीतापुर

अकीदत के साथ मनाया गया सालाना उर्स

October 5, 2025
विधान परिषद अनुशासन समिति के सभापति बने जासमीर अंसारी
सीतापुर

विधान परिषद अनुशासन समिति के सभापति बने जासमीर अंसारी

September 2, 2025
Next Post
महिला महाविद्यालय में हुआ टैबलेट वितरण

महिला महाविद्यालय में हुआ टैबलेट वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

209977
Total Visitors
284
Visitors Today

Recent Posts

  • मस्जिद अबू उबैदा में तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल March 1, 2026
  • इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन। March 1, 2026
  • पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई जोरदार आवाज March 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)