(मोहम्मद कमर)
लखीमपुर खीरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा सदर-142, लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मिर्जा शेखू ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज में भाईचारा, समरसता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।















