• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, July 26, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

*बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के लिए विधायक रोमी साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, नाले की खुदाई के लिए दिए 50 हजार*रुपए का सहयोग

News-Desk by News-Desk
June 10, 2026
in लखीमपुर खीरी
0
*बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के लिए विधायक रोमी साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, नाले की खुदाई के लिए दिए 50 हजार*रुपए का सहयोग

अभिनंदन मोर्चा
संवादाता: मोहम्मद कमर

(लखीमपुर खीरी)। पलिया विधानसभा क्षेत्र के मिर्चिया और रानीनगर कॉलोनी में लंबे समय से बंद पड़े नाले के कारण किसानों को जलभराव और संभावित बाढ़ की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बरसात का मौसम नजदीक आते ही खेतों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई थी, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा था। क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या की जानकारी दिए जाने पर विधायक रोमी साहनी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। विधायक रोमी साहनी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और किसानों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। ग्रामीणों ने बताया कि नाला लंबे समय से बंद पड़ा है, जिसके कारण वर्षा का पानी निकासी न होने से खेतों और आसपास के इलाकों में जमा हो जाता है। इससे खेती-किसानी प्रभावित होने के साथ-साथ गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही नाले की सफाई और खुदाई के लिए जेसीबी मशीन लगवाने की व्यवस्था की। साथ ही उन्होंने नाले की खुदाई के कार्य को शीघ्रता से पूरा कराने के लिए अपनी ओर से ₹50 हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक की इस पहल से किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने राहत की सांस ली।

READ ALSO

कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न

खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि खेती इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित लोगों को निर्देशित किया कि जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। रोमी साहनी ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव और बाढ़ की समस्या से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। समय रहते नाले की सफाई और खुदाई होने से खेतों में पानी जमा नहीं होगा और फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाते रहेंगे। ग्रामीणों और किसानों ने विधायक के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना करते हुए कहा कि समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन अब नाले की खुदाई शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। किसानों ने उम्मीद जताई कि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद खेतों में जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी और उनकी फसलें सुरक्षित रहेंगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजय तिवारी, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, प्रधानपुत्र जितेंद्र यादव, हरभजन सिंह (पज्जी), जरनैल सिंह, लाली, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, विनोद यादव, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विधायक द्वारा दिए गए सहयोग और त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने और आर्थिक सहयोग प्रदान करने से यह संदेश गया है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। नाले की खुदाई का कार्य पूरा होने के बाद न केवल मिर्चिया और रानीनगर कॉलोनी बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न
लखीमपुर खीरी

कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न

June 23, 2026
खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी

खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

June 22, 2026
*विद्यालय में चोरी का खुलासा: फरधान पुलिस ने वांछित अभियुक्त को चोरी के सामान समेत किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

*विद्यालय में चोरी का खुलासा: फरधान पुलिस ने वांछित अभियुक्त को चोरी के सामान समेत किया गिरफ्तार

June 20, 2026
**फास्ट फूड दुकान से नगदी चोरी का खुलासा, गौरीफण्टा पुलिस ने वांछित* *अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखीमपुर खीरी

**फास्ट फूड दुकान से नगदी चोरी का खुलासा, गौरीफण्टा पुलिस ने वांछित* *अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

June 20, 2026
मगरमच्छ के हमले में बालगोविंद का पैर क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवार की मदद को पहुंचे विधायक रोमी साहनी
लखीमपुर खीरी

मगरमच्छ के हमले में बालगोविंद का पैर क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवार की मदद को पहुंचे विधायक रोमी साहनी

June 16, 2026
नीट परीक्षा की तैयारियां तेज, सात केंद्रों पर 3366 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी

नीट परीक्षा की तैयारियां तेज, सात केंद्रों पर 3366 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

June 16, 2026
Next Post
निचली अदालत के आदेश पर सेशन कोर्ट ने लगाई मुहर

निचली अदालत के आदेश पर सेशन कोर्ट ने लगाई मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

438671
Total Visitors
46
Visitors Today

Recent Posts

  • 5 साल पुराने प्यार में दरार, शादीशुदा जिंदगी में दखल का आरोप July 20, 2026
  • * सीजेआई सूर्यकांत को जस्टिस जामदार से संवैधानिक प्रतिबद्धता की सीख लेनी चाहिए – शाहनवाज़ आलम July 6, 2026
  • *आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद* July 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)