• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, September 28, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

मृतक सोनू के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, आर्थिक सहायता के साथ आवास व अन्य सुविधाएं दिलाने का दिया भरोसा

News-Desk by News-Desk
June 12, 2026
in लखीमपुर खीरी
0
मृतक सोनू के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, आर्थिक सहायता के साथ आवास व अन्य सुविधाएं दिलाने का दिया भरोसा

अभिनंदन मोर्चा
संवाददाता:  मोहम्मद कमर

लखीमपुर खीरी। क्षेत्र के ग्राम नगला में सड़क दुर्घटना में हुई युवक सोनू पुत्र गोविन्द की दर्दनाक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और घर के कमाने वाले सदस्य के अचानक चले जाने से हालात और अधिक कठिन हो गए हैं। परिवार के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती बन गया है।
मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी स्वयं ग्राम नगला पहुंचे और मृतक सोनू के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। विधायक ने मृतक की पत्नी, छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिवार की स्थिति देखकर विधायक भावुक हो उठे। बताया गया कि घर की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि परिवार के सदस्य जमीन पर बैठकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में विधायक ने परिवार को मानसिक संबल देने के साथ तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। विधायक रोमी साहनी ने मौके पर ही मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई ताकि परिवार अपनी तत्काल जरूरतों को पूरा कर सके। इसके अलावा उन्होंने परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें आवास, शौचालय और सोलर लाइट उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी।

READ ALSO

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उनका सहयोग परिवार को लगातार मिलता रहेगा और प्रशासनिक स्तर पर भी हर संभव मदद कराने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि समाज में ऐसे परिवारों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंद परिवार का सहयोग करें ताकि बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को भविष्य में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
गांव के लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जनप्रतिनिधि का स्वयं पहुंचकर परिवार का हाल जानना और तत्काल आर्थिक मदद देना मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है। परिवार ने भी सहायता के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि घोषित सुविधाएं जल्द उपलब्ध हो जाती हैं तो इससे परिवार को भविष्य में राहत मिलेगी और वे सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन कर सकेंगे।

Related Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी
लखीमपुर खीरी

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

August 16, 2026
पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

पलिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

August 9, 2026
अपराधियों पर खीरी पुलिस का शिकंजा, अभियान चलाकर 51 वारंटी-वांछित गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

अपराधियों पर खीरी पुलिस का शिकंजा, अभियान चलाकर 51 वारंटी-वांछित गिरफ्तार

August 7, 2026
लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए 8 अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए 8 अभियुक्त गिरफ्तार

August 7, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न
लखीमपुर खीरी

कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न

June 23, 2026
खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी

खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का डीएम कार्यालय घेराव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

June 22, 2026
Next Post
राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए - सुधाकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

September 5, 2026
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

502401
Total Visitors
218
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)